अजाक्स कार्यालय थाटीपुर पर संत रविदास जयंती श्रद्धा भाव से मनाई गई
Feb 01 2026
ग्वालियर। मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ अजाक्स के प्रांत अध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य के मुख्य अतिथ्य में अजाक्स कार्यालय पर सामाजिक समरसता के प्रणेता संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती बड़े ही श्रद्धा भाव से संत रविदास के बताएं मार्ग पर चलने का संकल्प लेकर मनाई गई।
इस अवसर पर अजाक्स के प्रांताध्यक्ष चौधरी मुकेश मौर्य ने कहा कि 15वीं शताब्दी में जन्मे संत रविदास ने उस दौर में आवाज उठाई जब सामाजिक विभाजन गहराई तक बैठ चुका था उन्होंने अपने पदों और जीवन के अवधारणाओं से स्पष्ट किया कि मनुष्य की पहचान जन्म से नहीं बल्कि कर्म और गुणो से होती है।
प्रतिमा के समक्ष मौजूद सभी अजाक्स के पदाधिकारियो एवं सदस्यों ने संत रविदास के पद चिन्हो पर चलकर सामाजिक समरसता और सामाजिक सौहार्द को चिरस्थाई बनाए रखने में अपना- अपना योगदान सुनिश्चित करने का सत्य निष्ठा से संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर मनोहर कटारिया, विजय सिंघानिया, दिनेश उमरैया, नेत्रपाल सिंह, कमलेश जाटव, अभिषेक कुमार, राजकुमार आर्य, मनीष कनौजिया, पानसिंह गौतम प्रोफेसर हिम्मत सिंह अहिरवार, बीरबल जाटव, जितेंद्र बंसल, योगेश दंडोतिया, इंजी. डी. जाटव, लक्ष्मण सिंह जाटव आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









