बजरंग भक्त मंडल ने सुंदरकांड पाठ कर भोजन सेवा एवं हरे चारे की गौसेवा

Feb 01 2026

ग्वालियर। बजरंग भक्त मंडल के द्वारा 2019 से निरंतर गौमाता हेतु हरे चारे की सेवा, सदस्यों के निवास पर निशुल्क संगीतमय सुंदरकांड पाठ की सेवा एवं निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण की सेवा की जा रही है। 
बजरंग भक्त मंडल के अध्यक्ष आशीष मंगल ने बताया कि इस महीने आशीष बंसल, पवन गोयल एवं सतीश शर्मा के निवास पर निशुल्क संगीतमय सुंदरकांड पाठ सेवा की गई एवं मंडल की सदस्या श्रीमती अग्रवाल द्वारा स्वर्ग सेवा सदन आश्रम में निराश्रित प्रभुजनों को भोजन की सेवा की गई। साथ ही इस महीने 1100 किलो हरे चारे की सेवा के साथ आज फरबरी के प्रथम रविवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर लगभग 782 किलो हरे चारे की सेवा जनकताल स्थित गौशाला में मंडल के सदस्यों एवं दानदाताओं के सहयोग से की गई।
आगामी कार्यक्रमों में  6 फरवरी को स्वर्ग सेवा सदन आश्रम में भोजन सेवा, 12 फरवरी को जयारोग्य अस्पताल परिसर में भोजन वितरण सेवा एवं महाशिवरात्रि पर नारायण वृद्ध आश्रम में फलाहारी भोजन की सेवा मंडल के माध्यम से मंडल के सदस्यों एवं दानदाता सदस्यों द्वारा कराई जाएगी।
आज की सेवा में आशीष मंगल, राकेश मंगल, अमन गर्ग, पुनेश पाल, दीपक शर्मा, संतोष शिवहरे, राजीव जादौन, हरीश चंद अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव आदि सदस्य उपस्थित थे।