ग्वालियर व्यापार मेला में युवा एवं महिला महोत्सव 2 फरवरी से
Feb 01 2026
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी व श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा युवा एवम् महिला महोत्सव का आयोजन 2 से 7 फरवरी तक किया जाएगा। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी।
आयोजन की जानकारी देते हुए मुख्य संयोजिका डॉ शिखा क_ल ने बताया इस आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक आयोजन आयोजित किये जायेंगे। इस आयोजन में 2 फरवरी को नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 3 फरवरी को रंगोली सजाओ,पूजा की थाली सजाओं प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 4 फरवरी को काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 5 फरवरी को एकल गायन प्रतियोगिता एवम् भजन प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। 6 फरवरी को मेहंदी रजाओ प्रतियोगिता एवम् चेयर रेस प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। 7 फरवरी को भारतीय सांस्कृतिक परिधान पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह सभी आयोजन मेला कला रंग मंच पर दोपहर 12 बजे से प्रारंभ किए जायेंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









