अग्रकुल महिला समिति की सदस्यों ने मर्दानी थ्री फिल्म देखी

Feb 01 2026

ग्वालियर। अग्रकुल महिला समिति ने अपने सभी सदस्यों को महिला प्रधान फिल्म मर्दानी थ्री बड़े पर्दे पर दिखाई। अग्रकुल महिला समिति की संस्थापक अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल एवं रश्मि अग्रवाल ने बताया कि वर्ष में एक बार हम अपने सभी सदस्यों को फिल्म दिखवाते हैं।
वर्ष 2026 में इस बार सदस्यों की सहमति से रानी मुखर्जी की मर्दानी थ्री दिखाई गई। जिसमें उन्होंने दमदार एक्टिंग से सबको प्रभावित किया। यह फिल्म सभी सदस्यों को बहुत पसंद आई। साथ ही सभी ने स्नेक्स का आनंद लिया और रील्स बनाई। बता दें कि इस बार संयोजक सोनिया अग्रवाल थीं। साथ ही सरप्राइज गेम्स भी रखे गए, जिसमें किरण अग्रवाल, वंदना अग्रवाल और स्नेहा अग्रवाल विजयी रहीं।