अशासकीय विद्यालय प्रकोष्ठ के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बने राजावत
Feb 01 2026
ग्वालियर। मप्र कांग्रेस विभाग एवं प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह चौहान एवं पूर्व विधायक प्रवीण पाठक की अनुशंसा पर प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले ने डॉ. जितेंद्र सिंह राजावत को मप्र कांग्रेस. अशासकीय विद्यालय संगठन प्रकोष्ठ का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर शहर जिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उनके निवास पर मिठाई खिलाकर बधाई दी। डॉ. राजावत दक्षिण, विस में कंपू ब्लॉक के संगठन प्रभारी थे, उन्हें प्रवीण पाठक का करीबी माना जाता है।
यहां बता दें कि इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से क्षेत्रीय संतुलन एवं क्षत्रिय समाज को साधने की कोशिश की गई है। वहीं डॉ. जितेंद्र सिंह राजावत ने कहा, प्रवीण पाठक जैसे वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और शीर्ष नेतृत्व के भरोसे पर खरा उत्तरते हुए हम अशासकीय स्कूलों की समस्याओं को सरकार के समक्ष नजबूती से उठाएंगे और संगठन नीतियों को जनता तक पहुंचाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









