360 मरीजों का चेकअप कर डेथ बॉडी फ्रीजर का लोकार्पण किया

Feb 01 2026

ग्वालियर। सिंधु सोशल एंड कल्चरल सोसाइटी द्वारा पूर्व अध्यक्ष स्व. राजेश बनवारी की स्मृति में शनिवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स में संस्था के 24वें स्थापना दिवस पर सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक सर गंगाराम हॉस्पिटल नई दिल्ली से आए चार डॉक्टरों के सहयोग से मल्टी स्पेशलिटी नि:शुल्क मेडिकल कैंप एक्का आयोजन किया गया।
इन चार डॉक्टर्स में डॉ. लक्ष्मीकांत तोमर रिन्यूरोलॉजी विशेषज्ञ), डॉ. नरेश बंसल (लिवर गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट), डॉ. अभिनव गुलियानी (चेस्ट फिजिशियन) एवं डॉ. अनीता गंगेर (नेत्र रोग विशेषज्ञ) मौजूद थे। शिविर 360 से अधिक मरीजों ने लाभ लिया। 24वें स्थापना दिवस पर डेड बॉडी फ्रीजर का भी लोकार्पण किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर डॉ. शोभा सिकरवार व विशिष्ट अतिथि विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने कैंप की प्रशंसा करते हुए डॉक्टर्स को धन्यवाद करते हुए संस्था को बधाई दी।
इस अवसर पर संस्था के राजेश वाटवानी, डॉ. अशोक जैसवानी, रोशन गाबरा, डॉ. सीपी लाडकानी, दीपक श्रीचंद जैसवानी, डॉ. रोहित मगनानी, डॉ. राजेश हबलानी उपस्थित रहे।