नो एंट्री का बोर्ड देख बैक करते में मेडिकल ऑडिटोरियम में पलटा ट्रक
Jan 31 2026
ग्वालियर। घने कोहरे के बीच गत रात एक ट्रक मांढरे की माता के नीचे स्थित मेडिकल ऑडिटोरियम की बाउंड्री तोड़ता हुआ भीतर घुसकर पलट गया। हादसा नो एंट्री का बोर्ड देखकर गाड़ी को बैक करते समय हुआ। वह तो गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है।
चुनी-पीना से भरे ट्रक क्रमांक एमपी 06 एचसी 4913 को विक्की फैक्ट्री की ओर जाना था। ट्रक चालक ने मेडिकल सभागार के समीप किसी से रास्ता पूछा, तो उसने उसे कैंसर पहाडिय़ा चढक़र जाने को कह दिया। ट्रक चालक जैसे ही मांढरे की माता वाली पहाड़ी पर चढऩे लगा, तो वहां लगे भारी वाहन प्रवेश निषेध वाले बोर्ड पर उसकी निगाह पड़ गई।
यह देख वह ट्रक को बैक करने लगा। इसी दौरान अनियंत्रित हुआ ट्रक मेडिकल सभागार की बाउंड्री तोड़ता हुआ उसके परिसर में घुसकर पलट गया। ट्रक के पलटने से पहले चालक उसमें से कूद जाने से बच गया। चूंकि घटना देर रात की है, जिससे वहां कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा हादसा भयावह हो सकता था।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









