एकादशी के उद्यापन से मिलता है पुण्य: अग्रवाल
Jan 31 2026
ग्वालियर। अग्र सेवा संस्थान द्वारा शिंदे की छावनी स्थित आगरा अग्रवाल भवन में बारह जोड़ो का ग्यारस उद्यापन कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष ऊषा अग्रवाल थे।
अग्र सेवा संस्थान द्वारा आयोजित ग्यारस उद्यापन कार्यक्रम में बारह जोड़ो ने पूजन, हवन, आरती और भोग के साथ धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण किया। यजमान जोड़ों ने गोदान और 52 ब्राह्मण जोड़ो को भोजन, दक्षिणा, और कपड़े देकर पुण्य अर्जित किया।
इस मौके पर श्री अग्रवाल ने कहा कि एकादशी का उद्यापन कराने से पुण्य की प्राप्ति होती है।आशीष अग्रवाल ने आयोजन को आमजन के हित में बताते हुए भविष्य में इसमें शामिल होने की घोषणा की।
उनका स्वागत संस्थान के अशोक गुप्ता और अन्य सदस्यों ने किया। संस्थान के अध्यक्ष अजय जैन और महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीलम गर्ग ने मुख्य अतिथि को महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा और मोमेंटो भेंट किया।
कार्यक्रम में अशोक गुप्ता, श्याम सुंदर अग्रवाल, श्रीराम गोयल, ज्योति अग्रवाल, रवि गुप्ता, नवल किशोर गोयल, रवि गर्ग, सोम अग्रवाल, विपिन खेतान, प्रतिभा गुप्ता, भारती अग्रवाल, सुनीता जैन, डॉ मंजुला अग्रवाल, माया गोयल आदि उपस्थित रहे। संचालन श्रीराम गोयल ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









