वास्तुकला छात्रों ने किया केंद्रीय लाइब्रेरी का शैक्षणिक भ्रमण
Jan 31 2026
ग्वालियर। वास्तुकला अकादमी ऑफ आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग दिल्ली के 19 छात्र-छात्राओ एवं एसबीआईटी वासद गुजरात के 7 छात्र-छात्राओ ने महाराज बाड़ा स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी का भ्रमण किया। पुस्तकालय का जीवन मे क्या महत्व है, इसे कैसे उपयोगी बनाया जा सकता है और पुस्तकालय में किताबे किस प्रकार रखना चाहिए, इन सभी की जुड़ी जानकारी स्टूडेंट्स को देने के लिए केन्द्रीय पुस्तकालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, साथ ही यह भी बताया गया कि पुस्तकालय को किस प्रकार जानवर्धन का सशक्त माध्यम बनाया जा सकता है।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को पुस्तकों से जोडऩा एवं अध्ययनशील वातावरण के प्रति जागरूक करना था। विद्यार्थियों ने पुस्तकालय की कार्यप्रणाली को समझते हुए विभिन्न शैक्षणिक संसाधनों का अवलोकन किया। कार्यक्रम से छात्रों में अध्ययन एवं शोध के प्रति रुचि बढ़ी तथा पुस्तकालय के उपयोग को लेकर सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित हुआ।
भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय ग्रंथपाल राकेश कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओ को पुस्तकालय मे उपलब्ध डिजिटल सेवाओं और पुस्तकों से जुड़ी जानकारी दी, जिसमे पुस्तकालय में दी जाने वाली सूचना सेवा, आरएफआईडी गेट्स, बुक शॉर्टिंग मशीन, कॉम्प्टीशन कॉर्नर लैप्पी लैब, डिजीटल स्त्रोत, कम्प्यूटर लैब, किड्स जोन, इश्यू रिर्टन कियोस्क सहित पुस्तकालय में दी जाने वाली 40 प्रकार की सेवायों के बारे में बताया, साथ ही पुस्तकालय की सदस्यता तथा इससे कैसे जुड़ा जा सकता हैं इसके बारे में बताया।
इस अवसर पर विवेक कुमार सोनी प्रबंधक केन्द्रीय पुस्तकालय, आकाश पाल, शिवम शर्मा, सहित पुस्तकालय का अन्य स्टाफगण उपस्थित थे, राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









