कांग्रेस को विकसित भारत और भगवान राम के नाम से इतनी नफरत क्यों-मोहन सिंह राठौर

Jan 30 2026

भितरवार। भाजपा द्वारा मनरेगा योजना के स्थान पर केंद्र सरकार द्वारा लाया गया। विकसित भारत गारंटी का रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना की जन जागरूकता को लेकर शुक्रवार को भाजपा लखेश्वरी मंडल के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का आयोजन मंडल के ग्राम रही में किया गया। जिसमें क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौर और उपस्थित वक्ताओं ने बीवी जी राम जी योजना के बारे में अपने विचार रखे।
 कार्यशाला में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौड़ ने कहा की राम राज्य की स्थापना के लिए और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की भावना के अनुरूप ही बीवी जी राम जी बिल लाया गया है। आखिर कांग्रेस और इंडी गठबंधन को विकसित भारत और भगवान राम के नाम से इतनी नफरत क्यों है। कांग्रेस कितनी भी साजिश रच ले, देश 2047 तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत बनकर रहेगा।
वहीं उन्होंने बताया की नई योजना में काम के दिन ज्यादा होंगे। साथ ही मजदूरों को पारिश्रमिक भी जल्दी मिलेगा। हर ग्रामीण परिवार को हर साल 125 दिन के रोजगार की गारंटी मिलेगी। नए कानून में चार प्राथमिकताओं पर फोकस किया गया है। जिसमें जल संबंधी कार्य, कोर ग्रामीण बुनियादी ढांचे का निर्माण, आजीविका संबंधी बुनियादी ढांचे का निर्माण और खराब मौसम के कारण काम में कमी को कम करना है।
इससे जल सुरक्षा से खेती को बढ़ावा मिलेगा, सडक़ और कनेक्टिविटी से बाजार में सुधार होगा,भंडारण और आजीविका संपत्तियां ग्रामीण आई में वृद्धि लेगी और जलवायु- अनुकूल कार्य गांव को सशक्त बनाएंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला ग्रामीण अध्यक्ष प्रेमसिंह राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अमिताभ सिंह (हरसी), जिला पंचायत सदस्य केशव बघेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर रावत, भाजपा नेता महीप सिंह यादव, उदयभान सिंह रावत, हेमंत रावत, जिला उपाध्यक्ष डॉ जितेंद्र सिंह रावत आदि मंचासीन अतिथियों ने भी कार्यशाला को संबोधित किया।