भाजपा की जनविरोधि नीतियों के खिलाफ सड़क से विधानसभा तक संर्घष जारी रहेगाः विधायक डाॅ. सिकरवार
Jan 30 2026
ग्वालियर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) योजना कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2005 में ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले नागरिक की अर्थव्यवस्था सुधारने के लिये शुरू की थी। केन्द्र की भाजपा सरकार इस योजना का नाम बदलकर महात्मा गांधी का अपमान और गरीबों के अधिकार छीनने का काम कर रही है और भाजपा अपनी नाकामी छुपाना चाहती है। भाजपा की जनविरोधि नीतियों के खिलाफ सड़क से विधानसभा तक संर्घष जारी रहेगा। यह विचार आज 16 ग्वालियर पूर्व से कांग्रेस विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में व्यक्त किये। आज म.प्र. कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के पांचो ब्लाॅक में विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। यह धरना प्रदर्शन मनरेगा योजना का नाम बदलने, इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों एवं विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एस.आई.आर) मेें हुई गड़बडियों के विरोध में किया गया। धरना प्रदर्शन ब्लाॅक गोला का मंदिर में दीनदयाल नगर गेट नं.1, ब्लाॅक मुरार में बारादरी चौराहा मुरार, ब्लाॅक मेला ग्राउण्ड में द्वारिकाधीश मंदिर, ब्लाॅक थाठीपुर में विवेकानंद चौराहा थाठीपुर एवं ब्लाॅक इंदरगंज का इंदरगंज चौराहा पर किया गया। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव, ब्लाॅक अध्यक्ष विनोद जैन, ब्लाॅक अध्यक्ष राजेश तोमर, ब्लाॅक अध्यक्ष श्रीमती रेखा जाटव, ब्लाॅक अध्यक्ष अनूप शिवहरे, ब्लाॅक अध्यक्ष संदीप यादव,राकेश अग्रवाल, सहित कांग्रेस पार्टी के प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी एवं पार्षदगण मौजूद रहे।
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुये विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि भाजपा सरकार मनरेगा का नाम बदलकर मजदूरों के अधिकारों पर कुठाराघात कर रही है, और यह लोकतंत्र को कमजोर करने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार करोड़ों गरीबों के लिए जीविका का सहारा बनी मनरेगा योजना भाजपा सरकार की आंखों में खटक रही है। भाजपा की जनविरोधि सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को इतिहास से मिटाने की कुत्सित कोशिश कर रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी का नाम मिटने नहीं देगी। विधायक डाॅ. सिकरवार ने इंदौर में दूषित जल से हुई मौतों पर कहा कि यह घटना प्रशासनिक हत्या और भ्रष्टाचार का नतीजा है। भाजपा की हत्यारी सरकार प्रदेश में पिछले 20 वर्ष से प्रदेश सरकार एवं इंदौर नगर निगम में 24 वर्ष से शासन कर रही है, लेकिन इंदौर के भागीरथपुरा की जनता को एक गिलास साफ पीने का पानी भी उपलब्ध नही करा पा रही है। जबकि इंदौर के प्रभारी मंत्री खुद प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री मोहन यादव है। विधायक डाॅ. सिकरवार ने कहा कि प्रदेश में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में जबरदस्त फर्जीवाड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग भाजपा के आदेश पर कार्य कर रहा है। एस.आई.आर की आड़ में लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटे गये है और उन्हें नोटिस देकर कार्यालय के चक्कर लगवाये जा रहे है। उन्होंने कहा कि गहन मतदाता पुनरीक्षण के समय जब मेरा हीं नाम 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा से 15 ग्वालियर विधानसभा में कर दिया था, तो आम नागरिकों के साथ क्या किया होगा।

संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -