डॉ. अवधेश प्रताप सिंह का ब्रह्माकुमारीज केंद्र पर हुआ स्वागत

Jan 30 2026

ग्वालियर। मध्य प्रदेश राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह पुराना हाईकोर्ट लाईन स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज़ ईश्वरीय विश्व विद्यालय सेवाकेंद्र पर पधारे।
ब्रह्माकुमारीज़ सेवाकेंद्र पर पधारने पर डॉ. सिंह का बीके प्रहलाद भाई एवं बीके डॉ. गुरचरण सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया और उन्हें ईश्वरीय स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान बीके प्रहलाद भाई एवं बीके डॉ गुरचरण सिंह ने कहा कि इस शिष्टाचार मुलाकात के दौरान डॉ. सिंह से आध्यात्मिक मूल्यों, मानव अधिकारों तथा नैतिक जागरूकता पर सार्थक संवाद भी हुआ। इस संवाद में डॉ. सिंह ने समाज में शांति, सद्भाव एवं मानव अधिकारों की रक्षा हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। क्योंकि मानव जीवन में पूर्णता की अनुभूति एवं सत्य ज्ञान का प्रकाश आध्यात्मिक मूल्य ही प्रदान करते हैं।