निगमायुक्त ने बारादरी व हॉल का किया निरीक्षण

Jan 29 2026

ग्वालियर। निगमायुक्त संघ प्रिय ने गुरूवार सुबह मुरार स्थितं बारादरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सडक़ पर साफ सफाई को देखा। साथ ही बारादरी स्थित नगर निगम के हॉल का निरीक्षण किया। इस हॉल में पूर्व में कल्याण हॉस्पीटल संचालित किया जाता था। निगमायुक्त संघ प्रिय ने हॉल की मरम्मत कार्य कराकर इसे किराए पर देने का निर्देश दिया है।
निगमायुक्त संघ प्रिय ने बारादरी एवं मुरार क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। कहीं भी सफाई कार्य में लापरवाही नहीं बरती जाए। इसके साथ ही उन्होंने सडक़ों पर पेचवर्क कार्य तेज गति से करने के निर्देश दिए। वहीं हॉल का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कहाकि जल्द से जल्द मरम्मत का कार्य पूर्ण किया जाए।