दिव्यांगता कोई अभिशाप नहीं हौसलों की उड़ान से हर राह आसान होगी-मोहन राठौर

Jan 29 2026

भितरवार। दिव्यांगत कोई अभिशाप नहीं है दृढ़ निश्चय और आत्म विश्वास से हर दिव्यांग बच्चा अपनी मंजिल पा सकता है। असली शक्ति मन में होती है हौसलों की उड़ान से हर राह आसान होगी। आप किसी से कम नहीं यह बात क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौर ने दिव्यांग छात्र छात्राओं की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कही।
राज्य और जिला शिक्षा केंद्र के निर्देश एवं जनपद शिक्षा केंद्र भितरवार के तत्वाधान में गुरुवार को नगर के सरस्वती गार्डन में विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग छात्र-छात्राओं की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक मोहन सिंह राठौड़ थे। वहीं विशिष्ट अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर रावत, भाजपा नेता हेमंत रावत, उदयभान सिंह रावत, पार्षद सुमत प्रकाश जैन, रघुबीर सिंह यादव उपस्थित थे। मंचासीन अतिथियों ने मां सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में दिव्यांग बच्चों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं उन्होने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां भी दीं। बीआरसीसी नरहरी मिश्रा के निर्देशन में आयोजित प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि ने पुरुस्कृत किया। इस दौरान अपने उद्बोधन में विधायक मानसिंह राठौर ने दिव्यांग छात्र छात्राओं की काफी प्रशंसा की। उन्होंने दिव्यांग खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन सिखाता है। इसमें कोई हार नहीं होती  बल्कि जीत या सीख मिलती है। किसी भी क्षेत्र में सफल होने के लिए समर्पण का भाव आवश्यक है। वहीं उन्होंने दिव्यांगों के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई गई कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला।