4 दिन से लापता नाबालिग किशोरी का शव कुएं में मिला
Jan 29 2026
भितरवार। भितरवार के ग्राम गधोटा में चार दिन से लापता नाबालिग किशोरी सविता कुशवाह का शव गुरुवार को गांव के एक कुएं में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया।
नाबालिग किशोरी सविता पुत्री कदम कुशवाह 25 तारीख की रात से लापता थी। खाना खाने के बाद वह अपने दादा-दादी के पास सोने गई थी, लेकिन सुबह परिवार के सदस्यों के उठने पर वह घर में नहीं मिली। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की। खोजबीन के बाद सविता के मामा ने बैलगढ़ा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नाबालिग होने के कारण पुलिस भी लगातार उसकी तलाश कर रही थी।
गुरुवार को गांव के सिद्धों के स्थान के पास बने एक कुएं में ग्रामीणों ने एक शव देखा। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। शव की पहचान लापता सविता के रूप में हुई। ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर शव को कुएं से बाहर निकाला।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को भितरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां उसका पोस्टमार्टम कराया गया है। नाबालिग किशोरी की मौत कैसे हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
भितरवार एसडीओपी जितेंद्र नगाइच ने बताया कि चार दिन से लापता नाबालिग किशोरी का शव कुएं में मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले में मर्ग कायम किया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









