बाल महोत्सव के विजेताओं को मिले पुरस्कार

Jan 29 2026

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा आयोजित बाल महोत्सव के प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर चित्रकला, नृत्य, गायन, बैंड वादन, रंगोली सजाओ, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत कृपाल सिंह थे। अध्यक्षता डीआईजी अमित सांघी ने की। 
इस अवसर पर शिखा क_ल, बबीता जैन, दिनेश जैन, अवध धाकरे, अशोक जैन, धीरज गोयल, राजेश त्रिपाठी, मुकेश गुप्ता, मनोज कुचिया को उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।