नव निर्मित नवग्रह मंदिर में दर्शन की चाक चौबंद व्यवस्था हो:कलेक्टर रूचिका
Jan 28 2026
ग्वालियर। डबरा में निर्मित हुए अचंल के सबसे बडे नवग्रह मंदिर का उद्घाटन फरवरी माह में होना प्रस्तावित है। नवग्रह मंदिर के उदघाटन के पूर्व व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए कलेक्टर रूचिका चौहान एवं एसएसपी धर्मवीर सिंह ने निरीक्षण किया। इस मौके पर एडीएम सीबी प्रसाद, डबरा एसडीएम रूपेश सिंघई एवं कौशल शर्मा, सुकरण मिश्रा, वीरेन्द्र जैन, बंटी गौतम, रामेश्वर तिवारी, बृजमोहन परिहार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर रूचिका चौहान ने नवग्रह मंदिर प्रांगण का निरीक्षण करते हुए प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में चर्चा की। इसके साथ ही पार्किंग व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं अतिविशिष्ट व्यक्तियों के आगमन को लेकर की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की और विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले श्रद्वालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा एवं परेशानी नहीं हो।
कलेक्टर रूचिका चौहान एवं एसएसपी धर्मवीर सिंह ने नवग्रह मंदिर के अंदर एवं बाहर प्रागंण का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पर आने वाले श्रद्वालुओं के लिए दर्शन की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उद्घाटन अवसर पर हजारों की संख्या में यहां पर भक्त आएंगे। ऐसे में सभी भक्तों को भगवान के दर्शन हो सकें, इसके लिए कतारें बनाने की व्यवस्था की जाए।
एसएसपी धर्मवीर सिंह ने नवनिर्मित नवग्रह मंदिर में आयोजित प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत कानून व्यवस्था के संबंध में निरीक्षण किया। इसके साथ ही सुगम यातायात व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था के संबंध में भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









