ग्वालियर के आसपास छोटे एवं मध्यम उद्यमियों के लिए छोटे प्लॉट काटे जायेंगे-अनीशा श्रीवास्तव
Jan 28 2026
ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग द्वारा नई राहें नये अवसर कार्यक्रम में बोलते हुए एमपीआईआईडीसी की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनीशा श्रीवास्तव ने कहा कि महिला उद्यमियों के लिए हम ग्वालियर के आसपास छोटे एवं मध्यम औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने पर विचार कर रहे हैं, जहां इस प्रकार के इंडस्ट्रीयल पार्क बनें जो प्लग और प्ले करते ही अपने उद्योग स्थापित कर लें। कार्यक्रम में उपस्थित उद्यमियों ने निष्क्रिय औद्योगिक प्लॉट के पुन: उपयोग में लाने के लिए महत्वपूर्ण विषयों एवं सार्थक सुझाव दिये। आईकोम मीडिया सेन्टर पड़ाव पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकार डॉ. केशव पांडे ने ग्वालियर के ओद्यौगिक विकास पर किये जा रहे प्रयासों की सराहना की।
एमपीआईआईडीसी की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनीशा श्रीवास्तव ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन की स्टार्टअप नीति अथवा केन्द्र सरकार की एमएसएमई की नीतियों के माध्यम से महिला सशक्त हों और उन्हें अच्छे वातावरण में कार्य करने का अनुभव हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जायेगा। मुख्यमंत्री जी का विजन है इसीलिए स्थानीय स्तर पर रीजनल इन्वेस्टर मीट आयोजित की गईं। कार्यक्रम के प्रारंभ में संयोजक रीना गांधी ने अतिथि का स्वागत किया। अध्यक्षता कैट के अजय चौपड़ा ने की। संचालन रश्मि अग्रवाल द्वारा किया गया, आभार प्रदर्शन डॉ. सौरभ खंडेलवाल ने माना।
कार्यक्रम में दीपक पमनानी, दिलीप पंजवानी, विवेक जैन, कविता जैन, मुकेश अग्रवाल, सीए विवेक जैन, सीए निधि अग्रवाल, सीए तन्वी खंडेलवाल, ललित गांधी, मीनाक्षी गोयल, जीके सूरी, नीता छापरिया, जयहिन्द परिहार, प्रशांत आलौरिया, रौनक जैन, योगेश मित्तल आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









