डॉ हनुमंत कथा के साथ हुआ गौ रक्षा एवं गौ सेवार्थ अनूठे प्रकल्प का शुभारंभ

Jan 28 2026

ग्वालियर। श्री दंदरौआ धाम हनुमान मंदिर मेहगांव भिंड में आचार्य हरिओम थापक द्वारा लिए गए संकल्प गौ रक्षा एवं गौ सेवार्थ अनूठे प्रकल्प का शुभारंभ डॉ हनुमंत कथा के साथ किया गया। इस अवसर पर दंदरौआ धाम के महंत रामदास महाराज ने कहा कि डॉ हनुमान आज से ही नहीं बल्कि भगवान श्रीराम के समय से ही डॉक्टर है। उन्होंने अनेक बार बीमारियों का हरण किया है।
डॉ हनुमंत कथा के अवसर पर गौ सेवा संकल्प के बारे में जानकारी देते हुए महंत रामदास महाराज ने कहा कि ये संकल्प हमारे गुरुजी द्वारा भी प्रारंभ किया गया था जो कि आज उनके प्रपौत्र आचार्य हरिओम थापक द्वारा आज से प्रारंभ किया जा रहा है, यह संकल्प डॉ हनुमान जी के संरक्षण में निरंतर चलेगा।
इस पुण्य अभियान में हाईवे एवं एक्सप्रेस वे पर रात्रि में बैठी गौ माता को दुर्घटना से बचाने के लिए उनके गले में रेडियम का पट्टा पहनाने, गौ माता को पॉलीथीन खाने से बचाने एवं गो ग्रास हेतु गौ माता को गुड़, घास, रोटी इत्यादि खिलाने हेतु जन-जन को जागरूक करने के अभियान का शुभारंभ आज गौशाला में नेत्रहीन गायों को गुड खिलाकर एवं डॉ हनुमंत कथा के साथ किया गया। इस अभियान में गौ भोग के लिए 11 कुंटल गुड अभी एकत्र हुआ है। इस अभियान में समाजसेवी नागरिकों के सहयोग से गौ रक्षा हेतु अभियान चलाकर गौ रक्षार्थ पुण्य कार्य किया जाएगा।