तलैया में अज्ञात अधेड़ की लाश मिली
Jan 28 2026
ग्वालियर। जनकगंज थाना क्षेत्र के मेहरा साहब की तलैया में बुधवार सुबह एक अधेड़ की लाश मिली है। मृतक कौन है और कहां का है इसका पता लगाने के लिए पुलिस क्षेत्र में पूछताछ कर रही है।
मेहरा साहब की तलैया में किसी का शव पड़ा है इसकी सूचना स्थानीय निवासियों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरु की।
लक्ष्मीगंज क्षेत्र में स्थित मेहरा साहब की तलैया में एक अधेड़ जिसकी उम्र 50 से 55 वर्ष के बीच बताई गई है। शव पड़ा होने की सूचना स्थानीय निवासियों ने जनकगंज थाने में दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। शुरुआती जांच में पुलिस को ऐसे कोई निशान नहीं मिले हैं जिससे हत्या कर शव फेंक देने का अंदेशा हो।
जांचकर्ता सब इंस्पेक्टर मुनेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि अधेड़ संभवत: नशे की हालत में तलैया में जाकर गिर गया हो और फिर बाहर नहीं निकल पाया। उन्होंने बताया कि मृतक कौन है और मेहरी साहब की तलैया में कैसे गिरा इसका खुलासा जांच के बाद हो पाएगा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









