अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मध्य प्रदेश द्वारा यूजीसी बिल का विरोध

Jan 28 2026

ग्वालियर। भारत सरकार ने यूजीसी बिल के माध्यम से हम सवर्ण समाज और पिछड़े और एससी एसटी समाज के मध्य और अधिक वैमनस्य और सौहार्द बिगाडऩे का कुत्सित प्रयास किया हे, यूजीसी कानून के तहत बनाई गई व्यवस्था में हम सवर्ण समाज के बच्चों के हितों का पूर्ण रूप से हनन कर पूरे समाज को अघोषित अपराधी मान लिया है। 
जिससे हमारी वर्तमान पीढी ही नही वरन आने वाली पीढी का भविष्य अंधकारमय दिखाई दे रहा है, ऐसी स्थिति में इस काले कानून का विरोध करना हम सभी का नैतिक दायित्व और कर्तव्य है। 
इसी क्रम में आज 29 जनवरी गुरूवार की शाम 6 से 7 बजे तक शास्त्री चौक पड़ाव पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा स्थल पर सामूहिक रामधुन कर भारत सरकार को सदबुद्धि प्राप्त हो ऐसी प्रार्थना की कामना की जाएगी।