कई स्थानों पर हुए हिंदू सम्मेलन

Jan 28 2026

ग्वालियर। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर हिंदू सम्मेलन हुए। सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में सूबे की गोठ बस्ती का हिंदू सम्मेलन कैलाश टॉकीज के समीप निजी होटल के सामने हुआ। इसमें मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त बौद्धिक प्रमुख पंकज शर्मा ने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है, तब तब कोई न कोई महापुरुष जन्म लेता है। उन्होंने कहा कि हिन्दू कभी पतित नहीं होता।
उन्होंने संघ के विविध संगठनों के बारे में कहा कि विविध क्षेत्रों में कार्य करने के लिए संघ विचार के 35 संगठन कार्य कर रहे हैं। पंच परिवर्तन से एक भारत-श्रेष्ठ भारत बनेगा। मुख्य अतिथि संतोष गुरु ने भारत की नदियों, ग्रंथों व संस्कृति का जिक्र करते हुए संस्कारित जीवन जीने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि सरिता पटेल वसुधैव कुटुंबकम और कुटुंब प्रबोधन की प्राथमिकता बताई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी विनायक गुप्ता ने की। संचालन विवेक भार्गव ने किया। भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।