मुखर्जी भवन, भाजपा जिलाध्यक्ष राजौरिया ने फहराया तिरंगा
Jan 28 2026
ग्वालियर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा मुख्यालय मुखर्जी भवन पर तिरंगा फहराया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बडे हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के साथ गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री राजौरिया ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और देश की एकता व अखंडता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
इस अवसर पर सांसद भारत सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद विवेक शेजवलकर, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, मुन्नालाल गोयल, रामबरन सिंह गुर्जर, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, कमल माखीजानी, राकेश माहौर, जितेंद्र गुर्जर, अशोक शर्मा, विनय जैन, विनोद शर्मा, राजू पलेया, रामेश्वर भादौरिया, राजू सेंगर, सुरेंद्र शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी नवीन चौधरी, राघवेन्द्र कुशवाह, मीना चौहान, प्रीति थोराट, रमा जादौन, तृप्ति भटनागर, श्रीमती ममता आर्य, मधु गुप्ता, बंदना प्रेमी, श्रीमती सुशीला कुशवाह, रॉकी रजक, भानू राजपूत, किशोर राठौर, भारत शाक्य, ओम प्रकाश धनोल, अमर माखीजा, जय सिंह सेंगर, योगेश मिश्रा, सतीश खटीक, विपिन विहारी गोयल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









