एकता और अखंडता भारत की पहचान- बीके प्रहलाद

Jan 28 2026

ग्वालियर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्व विद्यालय के पुराना हाईकोर्ट लाईन स्थित संगम भवन केन्द्र पर 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ राजयोग ध्यान प्रशिक्षक बीके प्रहलाद भाई ने झंडा फहराया तथा सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
बीके प्रहलाद भाई ने कहा कि आज का दिन हमारे उन स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों को याद करने का दिन है जिन्होंने देश के लिए अपना पूरा जीवन वलिदान कर दिया। जिनकी वजह से आज हम सभी स्वतंत्र रीति से जीवन जी रहे है। ऐसे महान वीर सपूतों को कोटि कोटि प्रणाम है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें हमारे लोकतान्त्रिक मूल्यों, समानता नागरिकों के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों की भी याद दिलाता है। हम सभी को अपने राष्ट्र की सेवा में सदैव तत्पर रहना चाहिए। विविधता मे भी एकता और अखंडता भारत की पहचान है।
कार्यक्रम में बीके महिमा बहन सहित संस्थान से जुड़े अनेकानेक श्रद्धालु संतोष गुप्ता, जगदीश मकरानी, प्रो राम सिंह सुरेश बजाज, विनीत गुप्ता, गीता अग्रवाल, उषा बघेल, सुनीता साहू, नारायण चौरसिया, ध्रुव गोस्वामी आदि उपस्थित थे।