मीडिया और टूरिज्म में करियर की उड़ान भरेंगी ग्वालियर की बेटियां
Jan 28 2026
ग्वालियर। छात्राओं को किताबी ज्ञान से आगे बढ़ाकर पेशेवर दुनिया के लिए तैयार करने के उद्देश्य से शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय ठाटीपुर में पांच दिवसीय कैरियर मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। शासन के निर्देशानुसार आयोजित यह महोत्सव 31 जनवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राएं भविष्य की राह चुनना सीखेंगी।
सरस्वती पूजन और अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ताओं द्वारा माँ सरस्वती के पूजन एवं वंदना के साथ हुआ। संस्था के प्राचार्य राजीव कुमार बंधरिया ने मुख्य वक्ता एवं अतिथि विकास जैन एवं चंद्र प्रकाश बरुआ का स्वागत किया।
मुख्य वक्ता एवं अतिथि पथ के संस्थापक विकास जैन ने छात्राओं के साथ सीधा संवाद करते हुए सबसे पहले कैरियर के वास्तविक अर्थ को समझाया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि केवल डिग्री हासिल करना काफी नहीं है, बल्कि शिक्षा, कौशल और सही मार्गदर्शन का मेल ही सफलता का असली कोर मंत्र है। श्री जैन ने मीडिया और प्रोडक्शन की दुनिया की बारीकियां साझा कीं। उन्होंने छात्राओं को बताया कि कैसे वे राइटिंग, कंटेंट, एडिटिंग, एंकरिंग, मॉडलिंग और रिपोर्टिंग जैसे रचनात्मक क्षेत्रों में अपना शानदार भविष्य बना सकती हैं।
विशिष्ट अतिथि चंद्र प्रकाश बरुआ ने ट्रेवल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि टूरिज्म इंडस्ट्री (पर्यटन उद्योग) वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ रहा है और छात्राओं के लिए इस क्षेत्र में करियर बनाने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मयूरी चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर श्रीमती संगीता सक्सेना, बंगाली बाबू सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









