गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा स्वंय को जानें पर कार्यशाला का आयोजन
Jan 28 2026
ग्वालियर। गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन द्वारा युवाओं के आत्मविकास और करियर मार्गदर्शन को ध्यान में रखते हुए स्वंय को जानें विषय पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शिक्षाविद् सुश्री सलोनी खंडेलवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यशाला के दौरान सलोनी खंडेलवाल ने युवाओं को अपने रुचि, योग्यता और व्यक्तित्व को पहचानने के महत्व पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने बताया कि आत्म-परिचय ही सही करियर चयन, जीवन लक्ष्य निर्धारण और सफलता की पहली सीढ़ी है। उन्होंने युवाओं को आत्ममंथन, आत्मविश्लेषण और आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं को व्यवहारिक गतिविधियों, केस स्टडी, इंटरएक्टिव सेशन और प्रश्नोत्तर संवाद के माध्यम से स्वयं को समझने और अपने भीतर छिपी क्षमताओं को पहचानने का अवसर मिला।
कार्यक्रम संयोजन खुशी सोनी ने एवं संचालन आकाश बरूआ ने किया। इस अवसर पर जयेश श्रीवास्तव, यश कुशवाह, अंशुल मिश्रा, वाणी गुप्ता, अंशिका शर्मा, अनीश जैन, बबली कुशवाह, प्रांजल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









