यूथ हॉस्टल: एक शाम शहीदों के नाम में गाये देश भक्ति के तराने

Jan 28 2026

ग्वालियर। यूथ हॉस्टल द्वारा हेमसिंह की परेड त्रिमूर्ति सर्किल पर शहीदों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए देशभक्ति के तराने से सजी एक शाम शहीदों के नाम आयोजित की गई।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार भगत सिंह और चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं पर संस्था के पदाधिकारी द्वारा माल्यार्पण के पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्नल आरसी सक्सेना, विशिष्ट अतिथि रमेश अग्रवाल एवं श्रीमती समीक्षा गुप्ता मंशाचीन रहे। कार्यक्रम में रमेश अग्रवाल, समीक्षा गुप्ता एवं विजय गर्ग ने सभी गायक कलाकारों का यूथ हॉस्टल अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत किया।
एसोसिएशन के सचिव राम नारायण मिश्रा ने बताया कि यूथ हॉस्टल के द्वारा प्रतिवर्ष तीनों महापुरुषों की जयंती और झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। कार्यक्रम में डॉ. एनएन लाहा, संतोष दास, हर्षिता, प्रदीप सगरीया, बिजेन गुप्ता, कमल किशोर, बाल किशन डागोर, आशीष लखेरे, रश्मि, मुकेश, भूपेंद्र, सोनू समद, सुदीप, विनोद आदि ने देशभक्ति के गीत गाकर जन समुदाय को देशभक्ति के उत्साह से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के संयोजक  चिकित्सक एवं साहित्यकार डॉ एनएन लाहा रहे।