आकर्षक रहा बिटिया सेल्फी अवॉर्ड:डॉ वंदना भूपेन्द्र प्रेमी

Jan 28 2026

ग्वालियर। बेटी है तो कल है सामाजिक संस्था परिवार द्वारा आयोजित 9वें बिटिया सेल्फी अवॉर्ड का आयोजन केशर टावर परिसर में एक शाम देश के नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम में आयोजित किया।
कार्यक्रम में आईपीएस विदिता डागर, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, कमल माखीजानी, योगेंद्र सिंह तोमर, अजाक थाना प्रभारी अनिता सिंह गुर्जर, तिघरा थाना प्रभारी त्रिवेणी राजावत एब भास्कर भानु शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन भूपेन्द्र प्रेमी एवं आभार संस्था संयोजक डॉ वंदना शर्मा ने किया।
इस अवसर पर जयप्रकाश राजौरिया ने सभी प्रस्तुति देने वाली बेटियों को बधाई दी। वही आईपीएस विदिता डागर ने कहा कि आज में पहली बार संस्था के इस आयोजन में आई हूं बकाई संस्था बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए अच्छे प्रोग्राम आयोजित कर रही है उनमें बिटिया सेल्फी अवॉर्ड ने परिवार को बहुत प्रोत्साहित किया है। तत्पश्चात अतिथियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाली बेटियों को शिल्ड सर्टिफिकेट प्रदान किया ओर सेल्फी अवॉर्ड विजेताओं को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर भास्कर शर्मा, राजीव कोठारी, गिर्राज शर्मा, पूजा चौरसिया, राखी सिंह परमार, काजल कुशवाह, रचना माहोर, रचना अग्रवाल, दयावती शर्मा, पम्मी खान, कपिल शर्मा, मृत्युंजय शर्मा उपस्थित रहे।