बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया महायुद्ध सीजन 3 टूर्नामेंट का समापन
Jan 28 2026
ग्वालियर। माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में आयोजित बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया महायुद्ध सीजन 3 टूर्नामेंट का समापन हुआ। इस आयोजन का मुख्य आयोजनकर्ता स्कायरोड्समिट्स रहा।
इस टूर्नामेंट में कॉलेज के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया, वहीं प्रतियोगिता को देखने के लिए 150 से अधिक दर्शक उपस्थित रहे। खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी रणनीतिक क्षमता, टीमवर्क और गेमिंग कौशल का परिचय दिया।
इस आयोजन को ज़ीरो एरर ई-स्पोर्ट्स का सहयोग प्राप्त हुआ, जिन्होंने प्रायोजक के रूप में कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता के दौरान रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
महायुद्ध सीजन 3 का आयोजन युवाओं में ई-स्पोर्ट्स के प्रति बढ़ती रुचि को दर्शाता है। सफल आयोजन के लिए स्कायरोड्समिट्स की पूरी टीम, प्रतिभागियों एवं सहयोगी संस्थाओं की सराहना की गई। कार्यक्रम के अंत में प्रो. नेहा भारद्वाज द्वारा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









