अज्ञात वाहन ने सब्जी खरीदकर जा रहे था युवक को कुचला,मौत
Jan 27 2026
ग्वालियर। अज्ञात वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब युवक सब्जी खरीदकर अपने घर लौट रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन को तलाशने के लिए घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख रही है। घटना गत रात 11 बजे बड़ागांव हाइवे से सर्विस रोड की है।
लहार (भिंड) के अंबेडकर नगर निवासी गोविंद पुत्र सेवाराम जाटव ग्वालियर में मुरार थाना स्थित बड़ागांव हाइवे पर एक कबाड़ा गोदाम में काम करता था। वह बड़ागांव पर ही कमरा किराए पर लेकर रहता था। गत रात 10 बजे उसने गोदाम पर काम पूरा किया और अपने घर जाने के लिए निकला था।
हाइवे किनारे से उसने सब्जी खरीदी और घर जाने के लिए हाइवे क्रॉस कर रहा था। जब वह हाइवे व सर्विस रोड के बीच में था तभी पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। इसके बाद आरोपी चालक वाहन लेकर भाग गया। घटना की सूचना राहगीरों ने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गोविंद को तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव डेड हाउस में रखवा दिया था। मृतक की पहचान उसके पास मिले दस्तावेजों से हुई। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई संतोष कुमार को मामले की सूचना दी। परिजन लहार भिंड से ग्वालियर पहुंचे हैं। मंगलवार को उसका पोस्ट मार्टम कराया गया।
मृतक के भाई संतोष कुमार ने बताया कि गोविंद की शादी हो चुकी है। उसके दो बच्चे भी हैं। पत्नी और बच्चे भिंड में रहते हैं। गोविंद यहां उनके जीवन यापन के लिए काम कर रहा था। रोज रात को वह काम से घर पहुंचकर पत्नी व बच्चों से मोबाइल पर बात करता था। घटना वाली रात भी पत्नी उसके फोन का इंतजार कर रही थी, लेकिन पहुंची उसकी मौत की खबर।
पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी कैमरे
तेज रफ्तार वाहन की तलाश में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिए हैं। जिससे आरोपी तेज रफ्तार वाहन का कुछ पता चल सके। फिलहाल पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









