पहाड़ों की बर्फबारी का असर, ग्वालियर-चंबल में हुई रिमझिम बारिश
Jan 27 2026
ग्वालियर। ग्वालियर-चंबल अंचल में मंगलवार को रिमझिम बारिश हुई है। सुबह से आसमान में बादल मंडरा रहे थे, जो दोपहर बाद बूंदाबांदी फिर रिमझिम बारिश में बदल गए। दिन में बारिश के बाद ठंड और बढ़ गई है। ग्वालियर सहित प्रदेशभर में बीते 48 घंटों के दौरान मौसम में अचानक बदलाव देखा गया है। ठंडी हवाओं के असर से दिन का तापमान करीब 6 डिग्री तक गिर गया है। मौसम में यह बदलाव घाटी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर बताया जा रहा है।
तापमान गिरने से लोगों को दिन के समय भी ठंड का एहसास होने लगा है। दिन में आंशिक बादलों के बीच धूप जरूर निकली, लेकिन उसमें बीते दिनों जैसी तीव्रता नहीं रही।
मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश की संभावना जताई थी। मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी थी कि मंगलवार और बुधवार को ग्वालियर सहित आसपास के शहरों में बादल छाने के साथ ही बारिश हो सकती है। ठीक वही हुआ सुबह से ग्वालियर में बादल मंडरा रहे थे। दोपहर 12.30 बजे के बाद हल्की बूंदाबांदी हुई, जो दोपहर बाद रिमझिम बारिश में बदल गई। मौसम विशेषज्ञों की माने तो अगले 24 घंटे इसी तरह का मौसम रहने वाला है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









