मनरेगा बचाओ संग्राम: महिला शक्ति ने ग्रामीण हकों की बुलंद की आवाज
Jan 27 2026
ग्वालियर। ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरेठा एवं केसर खेरिया में मंगलवार को महिला ग्रामीण जिला अध्यक्ष गूंजा जाटव के नेतृत्व में आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की सहभागिता देखने को मिली। इस अवसर पर ग्वालियर ग्रामीण से विधायक साहब सिंह गुर्जर उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्देश्य मनरेगा जैसे जनकल्याणकारी कानून की रक्षा, ग्रामीण रोजगार की सुरक्षा और महिलाओं की निर्णायक भूमिका को सशक्त करना रहा।
इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा बेरासी सेतिया, राष्ट्रीय समन्वयक सीमा समाधिया, ग्रामीण जिला अध्यक्ष शप्रभु दयाल जोहरे, महिला शहर जिला अध्यक्ष मीनू परिहार, पूर्व प्रदेश महासचिव वीना भारद्वाज, मिथलेश यादव, ग्राम पंचायत बरेठा की सरपंच कुसुम गोयल तथा ग्राम पंचायत केसर खेरिया की सरपंच शीला देवी सहित महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं दोनों ग्राम पंचायतों के परिजन गरिमामयी रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने मनरेगा के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, समय पर भुगतान, काम के दिनों की उपलब्धता और महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने पर बल दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला नेताओं ने कहा कि मनरेगा ग्रामीण परिवारों की आजीविका की रीढ़ है। यदि इसमें कटौती या लापरवाही होती है तो सबसे अधिक असर महिलाओं और मजदूर वर्ग पर पड़ता है। मनरेगा बचाओ संग्राम महिला शक्ति के संगठित संघर्ष का प्रतीक है, जो न केवल रोजगार के अधिकार की रक्षा करता है बल्कि गांव-गांव में जागरूकता भी फैलाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर मनरेगा की मजबूती और अधिकारों की रक्षा का संकल्प लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









