राष्ट्र निर्माण में भारत भूमि में जन्मे महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान अतुल्यनीय-चौ.मुकेश मौर्य
Jan 27 2026
ग्वालियर। मप्र अनुसूचित जाति जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश बिरथरिया ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर अजाक्स कार्यालय थाटीपुर पर मल्टीस्पेस्लिटी चिकित्सा शिविर एवं व्याख्यानमाला"जिसका विषय वर्तमान परिदृश्य में राष्ट्र निर्माण में सद्भावना और समरसता क्यो जरूरी रखा गया का आयोजन संपन्न हुआ।
सर्वप्रथम कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.अरविंद कुमार शुक्ला कुलपति राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अजाक्स के प्रांताध्यक्ष चौ.मुकेश मौर्य, विशिष्ट अतिथि बसंत पुरोहित, एड.विक्रम पिप्पल, इंजी.राजेंद्र सिंह भदौरिया, रविन्द्र त्रिपाठी, कोमल सिंह गोयल, विवेक शर्मा, महेंद्र जैन, शिवकुमार द्विवेदी, हवलदार सिंह भदौरिया, नंदकिशोर गोस्वामी, राकेश गुर्जर ने झंडावंदन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
अजाक्स के पदाधिकारियों ने मंचासीन अतिथियों को फूलमाला, बेज और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत और सम्मान किया। कार्यक्रम में अजाक्स के प्रांताध्यक्ष चौ. मुकेश मौर्य ने सभी देशवासियों से मिलजुलकर और एक दूसरे के प्रति सद्भावना रखते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना-अपना योगदान देने का आह्वान किया।
अतिरिक्त महाधिवक्ता एड. राजेश शुक्ला ने कहा कि हम सभी को देश की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए संबिधान का सम्मान करते हुए सामाजिक समरसता के भाव को जाग्रत करते हुए शिक्षा और स्वास्थ्य को बढ़ावा और पर्यावरण की रक्षा करते हुए देश के विकास में योगदान देने का अंतर्मन से संकल्प लेना होगा तभी हमारा देश विश्वगुरु बन पायेगा।
डॉ.अरविंद कुमार शुक्ला ने संविधान के आदर्शों और लोकतंत्र की भावना को समर्पित इस महान पर्व पर हम सभी को एकता, समानता और राष्ट्र की उन्नति के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने का संकल्प दिलाया।
डॉ. आलोक शर्मा, एड. विक्रम पिप्पल, बसंत पुरोहित, राकेश गुर्जर, राघवेन्द्र सिंह, विवेक शर्मा आदि ने कार्यक्रम में अपने-अपने विचार रखे। अंत में सभी अतिथियों को अजाक्स के पदाधिकारियों की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किए गए। कार्यक्रम का आभार डॉ.राजेश बिरथरिया ने किया। कार्यक्रम का संचालन मनोहर कटारिया ने किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









