जन विकास न्यास में गरिमा एवं उत्साह के साथ गणतंत्र दिवस मना

Jan 27 2026

ग्वालियर। जन विकास न्यास की सहयोगी संस्थाओं कैंसर चिकित्सालय एवं शोध संस्थान, शीतला सहाय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं कॉलेज ऑफ लाइफ साइंसेज में 77वाँ गणतंत्र दिवस गरिमा, उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान परिसर झंडा फहराकर गया। इसके उपरांत परेड, पीटी एवं विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अनुशासन एवं उत्साह के साथ सहभागिता निभाई परेड एवं पीटी का संचालन मुनेश रजक द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जन विकास न्यास के मैनेजिंग ट्रस्टी डॉ. बीआर श्रीवास्तव, डॉ. नीरज शर्मा, डॉ. अर्चना श्रीवास्तव, कैंसर चिकित्सालय की मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. गुंजन श्रीवास्तव, डॉ. सुशील गुप्ता, डॉ. राखी पचौरी, डॉ. जीएस राजपूत, डॉ एसपी त्रिपाठी सहित अन्य चिकित्सकगण, शिक्षकगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।