बाल महोत्सव के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण 28 जनवरी को

Jan 27 2026

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी द्वारा बाल महोत्सव 2026 का आयोजन मेला प्राधिकरण के कला रंग मंच पर 16 जनवरी से आयोजित किया गया था। इस आयोजन में चित्रांकन प्रतियोगिता, एकल नृत्य वैस्टर्न कैटेगरी, एकल नृत्य क्लासिकल, सेमी क्लासिकल समूह नृत्य, युगल नृत्य, समूह गायन, एकल गायन, बैंड प्रतियोगिता, दिव्य घोष, स्टेज़ बैंड, रंगोली सजाओ, मेहंदी रचाओ, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं  का आयोजन किया गया था।
संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं  के सभी विजेताओं का पुरस्कार वितरण समारोह 28 जनवरी प्रात:11 बजे से मेला प्राधिकरण के कला रंग मंच पर आयोजित किया गया है। आयोजन में मुख्य अतिथि संत कृपाल सिंह महाराज, अध्यक्षता डीआईजी अमित सांघी करेंगे।
इस अवसर पर आयोजन समिति व आयोजन सचिव और निर्णायक मंडल को भी सम्मानित किया जाएगा।