भाविप सहयोग शाखा ने 77वें गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण
Jan 27 2026
ग्वालियर। भारत विकास परिषद सहयोग शाखा ग्वालियर द्वारा बहोड़ापुर तिराहे पर नियमित राष्ट्रगान की श्रंखला में 26 जनवरी को स्वच्छ भारत का रखें ध्यान बस 1 मिनट रुके राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान टीम के क्षेत्रीय महासचिव सुधीर अग्रवाल एवं क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव अनूप अग्रवाल के मुख्य आथित्य में बहोड़ापुर तिराहे पर शाखा सदस्यों एवं क्षेत्रीय आमजन की उपस्थिति में शाखा सहयोग के सुभाष अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा गणतंत्र दिवस पर अपने उदगार व्यक्त करते हुए कहा की 26 जनवरी सन 1950 को हमारे देश को पूर्ण स्वायत्त गणराज्य घोषित किया गया था और इसी दिन हमारा संविधान लागू हुआ था। यही कारण है कि प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को भारत का गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।
कार्यक्रम में सुभाष अग्रवाल, राजकुमार गर्ग ’फतेह बाबा’, रवि गर्ग, पवन सिंघल, ओमप्रकाश अग्रवाल, महेंद्र गर्ग, नंदकिशोर अग्रवाल, गोपाल जैन, नरेंद्र अग्रवाल, पवन अग्रवाल, भुजबल सिंह यादव, ओमप्रकाश यादव, सुरेश धाकड, रामलाल, किशन गुप्ता, पप्पू सिंह परिहार, पवन शर्मा, पुरुषोत्तम पाठक, देवेंद्र पांडे, संदीप अग्रवाल, रामनाथ अग्रवाल, ओमप्रकाश सिंघल, विनोद अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









