नगर निगम की सीएनजी प्लांट एवं प्लास्टिक दानव की झांकी को मिला द्वितीय पुरूस्कार
Jan 27 2026
ग्वालियर। एसएएफ ग्राउंड में गणतंत्र दिवस के मुख्य आयोजन में नगर निगम द्वारा ग्वालियर द्वारा गोबर एवं खाद्य वेस्ट से बनाए जाने वाले सीएनजी गैस के प्लांट एवं प्लास्टिक दानव की थीम पर झांकी प्रदर्शित की गई, निगम की प्रदर्शनी की सराहना कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, एसएसपी धर्मवीर सिंह सहित सभी अतिथियों ने की।
नगर निगम ग्वालियर के जनसंपर्क विभाग द्वारा निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के मार्गदर्शन में गोबर एवं खाद्य वेस्ट से बनाए जाने वाले सीएनजी गैस के प्लांट का मॉडल तैयार किया गया जिसमें बताया गया कि नगर निगम द्वारा लाल टिपारा स्थित आदर्श गौशाला में 100 टीपीडी क्षमता का बायोगैस प्लांट स्वच्छ ऊर्जा और अपशिष्ट प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
निगम की झांकी को गणतंत्र दिवस की परेड में द्वितीय पुरस्कार प्रदान किया गया। नगर निगम की ओर से पुरस्कार अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर, नोडल अधिकारी सीबीजी प्लांट शैलेंद्र सक्सेना एवं सहायक जनसंपर्क अधिकारी उमेश गुप्ता ने प्राप्त किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









