गणतंत्र दिवस समारोह में समाजसेवी हरिओम गौतम नशामुक्ति के क्षेत्र में सम्मानित

Jan 27 2026

ग्वालियर। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में रमन शिक्षा समिति, ग्वालियर के अध्यक्ष एवं समाजसेवी हरिओम गौतम को नशामुक्ति के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट एवं सतत कार्यों के लिए मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ग्वालियर कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान एवं एसएसपी धर्मवीर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नशामुक्ति के क्षेत्र में रमन शिक्षा समिति द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि हरिओम गौतम विगत 25 वर्षों से नशामुक्ति के क्षेत्र में सक्रिय हैं। रमन शिक्षा समिति के माध्यम से विगत 9-10 वर्षों से निशुल्क नशामुक्ति परामर्श केंद्र का संचालन बिना किसी शासकीय अनुदान के किया जा रहा है, जिसके माध्यम से हजारों लोगों को नशामुक्त जीवन की ओर प्रेरित किया गया है। सम्मान प्राप्ति पर हरिओम गौतम ने इसे पूरी टीम और समाज के सहयोग का परिणाम बताते हुए नशामुक्त समाज के संकल्प को और मजबूती से आगे बढ़ाने की बात कही।