निगम मुख्यालय पर महापौर डॉ शोभा सिकरवार ने तिरंगा फहराया

Jan 27 2026

ग्वालियर। महापौर डॉक्टर शोभा सतीश सिंह सिकरवार ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन में तिरंगा फहराकर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही वर्ष भर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर  निगमायुक्त संघ प्रिय, अपर आयुक्त प्रदीप सिंह तोमर, मुनीश सिंह सिकरवार सहित सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर महापौर डॉ. सिकरवार ने कहा कि पूरे देश में 77वा गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। आज हम सभी यह संकल्प लें कि अपने शहर एवं देश के विकास के लिए निरंतर मिलकर प्रयास करेंगे।