कलेक्ट्रेट में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने किया ध्वजारोहरण

Jan 27 2026

ग्वालियर। गणतंत्र दिवस पर ओहदपुर की सुरम्य पहाड़ी पर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान हुआ।
 कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सभी शासकीय सेवकों को 77वे गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दीं। साथ ही सभी से कहा कि सकारात्मक होकर अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। आम जन के साथ शासकीय सेवक का व्यवहार सहज व संवेदनशील होना चाहिए।