संभागायुक्त खत्री ने राजस्व भवन में किया झंडा वंदन

Jan 27 2026

ग्वालियर। भारतीय गरिमा का शीर्ष उत्सव गणतंत्र दिवस सम्पूर्ण जिले में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। यहाँ संयुक्त राजस्व भवन प्रांगण में संभागायुक्त मनोज खत्री ने झंडा वंदन किया। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। संभाग आयुक्त श्री खत्री ने सभी शासकीय सेवकों को 77वे गणतंत्र दिवस की बधाई दी। साथ ही कर्तव्यनिष्ठता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर आम जन की समस्याओं का समाधान करने का आह्वान किया।