स्कूली बच्चों के साथ श्री तोमर ने लिया सुरूचिपूर्ण भोज का आनंद

Jan 27 2026

ग्वालियर। गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत आयोजित हुए विशेष भोज में शामिल हुए। उन्होंने कम्पू खेल परिसर के सामने स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय के बच्चों के साथ बैठकर सुरूचिपूर्ण भोज का आनंद लिया। 
मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत आयोजित हुए सुरूचिपूर्ण भोज में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश जाटव व उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, एसएसपी धर्मवीर सिंह, सोजान सिंह रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारी एवं स्कूली बच्चे शामिल हुए।