समाज सेवा व उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों का प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मान

Jan 27 2026

समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे नागरिकों व संस्थाओं को इस बार मुख्य गणतंत्र दिवस समारोह में विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही उत्कृष्ट काम करने वाले विभिन्न विभागों के शासकीय सेवकों को विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर ने जिला प्रशासन की ओर से समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
एसएएफ ग्राउण्ड पर आयोजित हुए मुख्य समारोह में सांसद भारत सिंह कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश जाटव एवं उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह,सभापति मनोज तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया व ग्रामीण प्रेम सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए। साथ ही संभागायुक्तमनोज खत्री,आईजी अरविंद सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, एसएसपी धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत सीईओ सोजान सिंह रावत, निगमायुक्त संघ प्रिय, सीबी प्रसाद सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एसबी ओझा एवं श्रीमती सुनीता पाठक ने किया।