स्वामी विवेकानंद मंडल में राजमाता सिंधिया के पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण

Jan 25 2026

ग्वालियर। स्वामी विवेकानंद मंडल भारतीय जनता पार्टी के वार्ड 50 के बूथ क्रमांक 137 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुना गया, जिसने मुख्य अतिथि महिला मोर्चा अध्यक्ष नीलिमा शिंदे, मंडल अध्यक्ष अमर कुटे, पार्षद अनिल सांखला, बूथ अध्यक्ष हर्षित शर्मा एवं उनकी बूथ कमेटी शामिल हुई।
मन की बात के उपरांत बूथ पर भाजपा की संस्थापक सदस्य राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर सभी ने माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजली अर्पित की। इस अवसर पर अनिल शर्मा, गोपाल झा, नीरज पटवा, गब्बर खान, ऋतु डेमला सहित भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।