गौ रक्षा एवं गौ सेवार्थ एक अनूठे प्रकल्प का शुभारंभ 27 जनवरी को

Jan 25 2026

ग्वालियर। गौ रक्षा एवं गौ सेवार्थ एक अनूठे प्रकल्प का शुभारंभ किया जा रहा है। गौ सेवा संकल्प के तत्वाधान में अनूठे प्रकल्प के शुभारंभ अवसर पर एक दिवसीय डॉ हनुमंत कथा के आयोजन के साथ नेत्रहीन गायों को गुड खिलाकर 27 जनवरी को 12 बजे दंदरौआ धाम हनुमान मंदिर मेहगांव भिंड में किया जा रहा है।
आचार्य हरिओम थापक द्वारा लिए गए संकल्प में दंदरौआ धाम के महंत रामदास महाराज के संरक्षण में निराश्रित गौ की सेवा, रक्षा एवं सेवार्थ प्रारंभ किया जा रहे प्रकल्प में हाईवे एवं एक्सप्रेस वे पर रात्रि में बैठी गौ माता को दुर्घटना से बचने के लिए उनके गले में रेडियम का पट्टा पहनाने, गौ माता को पॉलीथीन खाने से बचाने एवं गो ग्रास हेतु गौ माता को गुड़, घास, रोटी इत्यादि खिलाने हेतु जन-जन को जागरूक करने के उद्देश्य से एक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में समाजसेवी नागरिकों के सहयोग से गौ रक्षा हेतु अभियान चलाकर पुण्य कार्य किया जाएगा।