निगमायुक्त संघ प्रिय ने दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

Jan 25 2026

ग्वालियर। निगमायुक्त संघ प्रिय ने सभी शहरवासियों को गणतंत्र दिवस 26 जनवरी की शुभकामनाएं दीं तथा उन्होंने अपील की शहर के विकास में सभी शहरवासियों की सहभागिता के लिए आगे आना चाहिए तथा समय पर नगर निगम के सभी करों का भुगतान करें जिससे शहर विकास में तेजी आ सके। इसके साथ ही ग्वालियर शहर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए सभी शहरवासी सक्रिय सहभागिता करें और ग्वालियर को स्वच्छ व व्यवस्थित शहर बनाने में सहयोग करें।