गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभापति ने दी शुभकामनाएं

Jan 25 2026

ग्वालियर। सभापति मनोज सिंह तोमर ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी के अवसर पर शहर के नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि सभी नागरिकों से शहर विकास में सहभागिता करने एवं शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग के लिए नागरिकों से अपील की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्र के गौरवपूर्ण अतीत एवं समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं के अनुरूप निरंतर कर्म-पथ पर चलते हुए ग्वालियर को विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे।  ग्वालियर शहर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए सभी शहारवासी मिलकर भागीदारी करें।