गणतंत्र दिवस के अवसर पर महापौर ने शहरवासियों को दी शुभकामनाएं

Jan 25 2026

ग्वालियर। महापौर डॉ. शोभा सिकरवार ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर शहर के नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुये कहा कि 26 जनवरी देशवासियों के लिये बहुत ही गर्व का दिवस है, इसलिये इस राष्ट्रीय पर्व को सभी लोगों को हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिए तथा देश, प्रदेश एवं शहर विकास के लिये एकजुट होकर आगे आना चाहिये। शहर के सभी नागरिक समय पर संपत्ति कर एवं जलकर का भुगतान कर शहर विकास में भागीदार बने।