राजमाता की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण
Jan 25 2026
ग्वालियर। राजमाता विजयाराजे सिंधिया की पुण्यतिथि के अवसर पर राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय परिसर में श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता का भावपूर्ण वातावरण देखने को मिला। विश्वविद्यालय परिवार द्वारा राजमाता के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर कुलपति डॉ. अरविंद कुमार शुक्ला ने राजमाता की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने कहा कि राजमाता विजयाराजे सिंधिया का त्याग, सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण ग्वालियर ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण देश के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है। आज जिस विश्वविद्यालय परिसर में शोध, नवाचार और आधुनिक कृषि तकनीकों पर कार्य हो रहा है, वह उनकी दूरदर्शी सोच का सजीव प्रमाण है।
कुलपति ने कहा कि राजमाता ने परंपरा और आधुनिकता के बीच सेतु बनाकर देश को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का स्वप्न देखा। उन्होंने सदैव किसानों, युवाओं और विद्यार्थियों के सशक्तिकरण पर बल दिया। आज देशभर के किसान और विद्यार्थी जिन तकनीकों और शोध कार्यों से लाभान्वित हो रहे हैं, उनमें कहीं न कहीं राजमाता की सोच की छाप स्पष्ट दिखाई देती है।
भले ही राजमाता आज हमारे बीच शारीरिक रूप से उपस्थित नहीं हैं, लेकिन उनके विचार, आदर्श और मूल्य हर पीढ़ी का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनकी कमी आज भी खलती है, पर उनकी स्मृतियाँ हमें निरंतर सेवा, कर्तव्य और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करती हैं।
इस अवसर पर डॉ. एसएस तोमर, डॉ. वायपी सिंह, डॉ. राजेश तिवारी, डॉ. वायडी मिश्रा, डॉ. दिनेश पालीवाल सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









