पूर्व मंत्री भगवान सिंह के पत्र पर हिमाचल सरकार ने आदेश किया जारी अन्य प्रदेश ने नहीं उठाया कदम

Jan 25 2026

ग्वालियर। महापुरुषों की प्रतिमाएं देश के अलग-अलग शहरों में जहां-तहां लगा दी जाती है। सफाई नहीं होने के कारण यह प्रतिमाएं दुर्दशा का शिकार हो जाती है। इसको लेकर पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव ने मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और हिमाचल सरकार के मुख्यमंत्री को पत्र लिखे थे। इस मामले में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने गंभीरता से लिया।
साथ ही प्रदेशभर में निर्देश जारी कर इन प्रतिमाओं की नियमित सफाई की जिम्मेदारी तय कर दी है। जबकि अन्य प्रदेश की सरकारों ने इसे अब तक गंभीरता से नहीं लिया है।
वहीं एक अन्य पत्र में ग्वालियर के जेएएच में कार्डियो-थोरेसिक विभाग की स्थापना की मांग की थी। उनके पत्र पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अन्य विभाग से बात करने का आश्वासन दिया है। इसी प्रकार पूर्व विधायकों की पेंशन बढ़ाने के लंबे समय से मांग कर रहे है, इस पर कोई निर्णय नहीं हो सका है।